best news portal development company in india

पालिका द्वारा सर्द ऋतु में ठिठुरते, बेसहारा व असहाय लोगों को आश्रय स्थलों तक पहुंचाया जा रहा है

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। सुमेरपुर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशो की पालना में सर्द ऋतु को देखते हुये पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानो एवं फुटपाथ पर रात बिता रहे बेसहारा,असहाय लोगों को पालिका प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर पालिका द्वारा संचालित आश्रय स्थलो में ठहराया जा रहा है। पालिका अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में सुमेरपुर शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उस दौरान खुले एवं फुटपाथ पर सो रहे निराश्रित, जरूरतमंद लोगो को रैन बसेरा में ठहराया जा रहा है। साथ ही सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिस के लिए पालिका कार्मिकों कों रात्रि गश्त करने तथा

निराश्रित,बेघर,असहाय लोगो को आश्रय स्थलों में भिजवाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए। इस कार्य के लिए पालिका स्तर पर दल गठित किया है जिस अभियान में पालिका कार्मिक, सामुदायिक संगठक भरत कुमार, विनोद वाहन चालक, सोहन लाल बागवान और अन्य पालिका कार्मिक उपस्थित रहें।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment