best news portal development company in india

किसानों की रबी फसल की सिंचाई के लिए द्वितीय पाण को लेकर जवाई बांध नहर प्रणाली के समस्त संगम अध्यक्षो की बैठक हुई आयोजित

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े जल स्रोत जवाई बांध से किसानों की रबी फसल की सिंचाई के लिए आज सुमेरपुर अधिशासी अभियंता कार्यालय में जवाई बांध नहर प्रणाली के समस्त संगम अध्यक्षो के साथ रबी फसल की सिंचाई के लिए द्वितीय पाण के लिए बैठक आयोजित की गई। जवाई नहर खण्ड सुमेरपुर अधिशासी अभियंता राज भवरायत ने बताया कि आज की बैठक में सर्व समिति से 1 दिसंबर को किसानों की सिंचाई के लिए नहर खोली जाएगी। और 2 दिसंबर से बाराबंदी लागू करने का निर्णय लिया गया। द्वितीय पाण 24 दिन की होगी। द्वितीय पाण के दौरान तख्तगढ़, साण्डेराव और सुमेरपुर कार्यालय में कैंप लगाकर सिंचाई कर की वसूली की जाएगी। सिंचाई कर जमाने करवाने पर संबंधित किसानों बाराबंदी से वंचित किए जाने का सर्व समिति से निर्णय लिया गया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें