सुमेरपुर (पाली)- विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर कामधेनु गोशाला एवं गोमती जीवदया सेवा समिति ट्रॉमा सेंटर में गौ माता का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं गौ आरती से हुई। इस अवसर पर विभाग मंत्री बिरोलिया ने गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गौ माता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं, उनकी सेवा व संरक्षण प्रत्येक हिन्दू का कर्तव्य है।” उन्होंने समाज में गौपालकों, गोदाताओं व गौसेवकों का सम्मान कर उनके मनोबल को बढ़ाने की बात कही। विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मंत्री डूंगाराम प्रजापत खिंवादी ने भी गौसेवा के महत्व पर अपने विचार रखे।

दीर्घकाल से सक्रिय गौसेवकों का सम्मान पुष्पमालाओं, दुपट्टा, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया। ट्रॉमा सेंटर में गोमती जीवदया समिति के जसवंत सिंह देवली ने गौ उपचार कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल जिला संयोजक श्रीपालसिंह देवड़ा ने किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष पूनाराम कुमावत, उपाध्यक्ष झूमरलाल गर्ग, गोशाला अध्यक्ष मदनसिंह राजपुरोहित, प्रखंड संयोजक प्रकाश वैष्णव, पुरोहित प्रमुख गुमानसिंह राजपुरोहित, प्रखंड मंत्री चैनदास वैष्णव, गोसेवक जसवंत सिंह राणावत देवली, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख कुलदीप आचार्य, नगर सह संयोजक जितेंद्र सिंह, विक्रम कुमार, संदीप गर्ग, प्रताप राम सहित अनेक गौसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सामूहिक गौ आरती और “गौ माता की जय” के जयघोष के साथ हुआ।







