साफ छवि और सक्रिय कार्यशैली के चलते मिली जिम्मेदारी, युवाओं में उत्साह का माहौल, बधाइयों का तांता लगा
सुमेरपुर (पाली) ब्राह्मण युवा महासभा सेवा संस्थान, पाली (राजस्थान) द्वारा संगठनात्मक विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पाली जिले की तीनों तहसीलों-सुमेरपुर, बाली और रानी-के तहसील प्रभारी और तहसील अध्यक्षों की घोषणा की गई। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क शर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष मनु शर्मा की अनुशंसा पर की गईं। संगठन के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुमेरपुर तहसील के लिए श्यामबिहारी शर्मा को तहसील प्रभारी तथा अधिवक्ता महिपाल सिंह राजपुरोहित को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने बताया कि महिपाल सिंह राजपुरोहित की नियुक्ति उनकी सक्रिय कार्यशैली, मजबूत नेतृत्व क्षमता, अनुशासित व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है। वे पूर्व में शिवगंज महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष (ABVP, वर्ष 2015) रह चुके हैं और वर्तमान में वकील मंडल सुमेरपुर के सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा राजपुरोहित का ABVP, भारतीय मजदूर संघ, भाजपा एवं युवा एकता मंच से जुड़े हुएं लम्बा अनुभव रहा है। युवाओं, मजदूरों, छात्रों और व्यापारिक वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है। जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। नियुक्ति के बाद महिपाल सिंह राजपुरोहित ने प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क शर्मा, जिला अध्यक्ष मनु शर्मा और ओमप्रकाश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—“मैं पूरी निष्ठा, लगन और पारदर्शिता के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा और ब्राह्मण समाज के हित में हर संभव कार्य करूंगा।”राजपुरोहित की घोषणा के बाद से ही सुमेरपुर क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं।







