best news portal development company in india

गणेश बोराणा भारतीय तैलिका साहू घांची राठौड़ महासभा के संगठन मंत्री मनोनीत,शुभ चिंतकों ने बधाई देते हुए किया स्वागत

SHARE:

सुमेरपुर (पाली) भारतीय तैलिका साहू घांची राठौड़ महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्याम सुंदर साहू अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गणेश बोराणा नेहरू नगर शिवगंज कों प्रदेश में संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति के बाद घांची समाज सहित अन्य समाज बंधुओं ने गणेश बोराणा कों बंधाई देते हुए फुल-मालाओ से भव्य स्वागत करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया गया।

भारतीय तैलिका साहू घांची राठौड़ महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्याम सुंदर साहू की ओर से गणेश बोराणा कों प्रदेश में संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किए जाने के बाद आज निलंकठ महादेव मंदिर परिसर में श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश शाह मेवाड़ा, हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष महावीर मेवाड़ा, मिडिया प्रभारी दिलीप मेवाड़ा सोनाई माजी,मनिष कुमावत, शुभम् सांवरिया कांतिलाल बोराणा, महावीर जैन,मनीष अग्रवाल, शिवराम,प्रदीप अग्रवाल, पुष्पेन्द्र शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार नटवर मेवाड़ा साण्डेराव सहित उपस्थित समाज बंधुओं ने बोराणा कों साफा पहनाकर फुल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment