best news portal development company in india

जिला एवं सेशन न्यायाधीश हुकम सिंह राजपुरोहित दौसा से सेवा निवृत्त होकर साण्डेराव पहुंचने ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

साण्डेराव (पाली) स्थानीय कस्बे हुकमसिंह राजपुरोहित जो जिला एवम् सेशन न्यायाधीश पद कार्यरत थे। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद दौसा से सेवानिवृत होकर साण्डेराव पहुंचने पर आज रविवार को गांव के खेड़ा देवी (दुदेली माताजी) परिसर में मारवाड़-गोडवाड़ जन कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत के सानिध्य में एक स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें जगदीश मेहता, विक्रम मेवाड़ा,किशोर सैन, अशोक हिरागर,नटवर सैंन,भंवर सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह सिसौदिया,पप्पू सैंन,भंवर सिंह रावणा राजपूत,जगदीश राव सहित बड़ी संख्या ग्रामीणजन तथा जनप्रतिनिधियों सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक जयदेव सिंह राणावत ने सेवा निवृत्त न्यायाधीश हुकम सिंह राजपुरोहित को राजस्थानी परंपरा अनुसार चुनरी साफा पहनाकर फुल मालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा उपस्थित सभी लोगों ने भी राजपुरोहित का पुष्टाहार से स्वागत कर सम्मान किया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment