best news portal development company in india

 गौ माता भारतीय संस्कृति की धरोहर

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)  कामधेनु पुत्र 36 कॉम गौशाला सेवा समिति थलवा जांव सुमेरपुर मे भागचंद पुत्र मोहनलाल प्रजापत, नवरतन शर्मा,पोकरमल पुत्र सदा जी चौवनी , चंद्रप्रकाश पुत्र गोविन्दराम मेवाड़ा द्वारा गौ माता की सेवा में बीस क्विंटल लापसी का भोग लगाया गया। रूपाराम की ओर से एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया। प्रेमचंद बरुत ने बताया कि गौमाता की महत्ता हमारे प्राचीन ग्रंथों और पौराणिक कथाओं में भी देखने को मिलता हे। गौमाता न केवल एक पशु है। बल्कि हमारे जीवन में एक मातृत्व स्वरूप है। जो हमे पोषण ओर संरक्षण प्रदान करती हे। गौ सेवा को हमारे समाज में पुण्य कार्य माना जाता हे जो हमे आत्म शांति और समाज के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराती है। इस अवसर पर अध्यक्ष मदन सिंह जी राजपुरोहित उपाध्यक्ष जोपसिंह परमार सह सचिव मंशाराम कच्छवाह एवं गौशाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment