best news portal development company in india

दुजाना गांव में चातुर्मास पर विराजित चिदानंद सुरीश्वर महाराज के 65 वें जन्मोत्सव पर होंगे कहीं धार्मिक आयोजन

SHARE:

सुमेरपुर(पाली) उपखंड क्षेत्र के दुजाना गांव में जैन संघ के सानिध्य में आचार्य भगवंत विजय चिदानंद सुरीश्वर महाराज के साथ जैन‌‌ समाज के साधु-साध्वी महाराज के दिव्य चातुर्मास पर गुरुदेव के 65 वें जन्मोत्सव पर 23 सितंबर मंगलवार को होंगे कहीं धार्मिक आयोजनों सहित अतिथियों का स्वागत व बहुमान होगा। जैन संघ दुजाना के दिनेश राणावत ने बताया कि अध्यक्ष अरविन्द राणावत के सानिध्य में 23 सितंबर मंगलवार सुबह 9 बजे विशाल शोभायात्रा के साथ गाजों बाजों व ढोल-ढमाकों के साथ आगमन करवाया जायेगा। उसके बाद मणिभद्र दादा को गुरुदेव की‌ पावन निश्रा में सुखडी अर्पण के बाद विमल नाथ जैन मंदिर में गुरुदेव के साथ सभी दर्शन वंदन कर विमल नाथ चौक में गुरुवर के जन्मोत्सव पर धार्मिक नृत्य का आयोजन होगा। यहां से आचार्य भगवंत विजय चिदानंद सुरीश्वर महाराज कों गाजों बाजों के साथ जैन भवन में आगमन करवाया जायेगा।

जहां 65 गहुली,रंगोली, दीपक,तोरण की संरचना होगी तथा व्याखान भवन में पहुंचने पर गुरुवर का गीत संगीत नृत्य द्वारा भव्य स्वागत के बाद प्रवचन मंगलाचरण सहित कहीं धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जैन संघ दुजाना के अध्यक्ष अरविन्द राणावत ने बताया कि गुरुवर के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में दूर-दूराज से पंहुचने वाले अतिविशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं बहुमान के साथ सम्मान किया जाएगा। आयोजन कों लेकर अरविंद राणावत के साथ दिनेश राणावत,अमृत राणावत,सुरेश राणावत,प्रवीण राणावत,उत्तम राणावत,कमलेश राणावत,इन्द्र भाई जैन, कुसुम राणावत,सीमा राणावत, भावना राणावत,ललिता जैन, शोभा जैन सहित संघ के सदस्य मौजूद रहे।

तैयारियों में जुटे हुए है।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें