best news portal development company in india

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के जिला कार्यालय करेंगे मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के सहायता केन्द्र के रूप में कार्य

SHARE:

सिरोही। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना राज्य सरकार की एक अति महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (एमएए) योजना एवं राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में बीमित पंजीकृत परिवार एवं पांचों विद्युत कंपनियों के ऐसे विद्युतकर्मी जो उपर्युक्त दोनों योजनाओं में कवर नहीं हो रहे हैं। परिवारों के किसी सदस्य की योजना में वर्णित दुर्घटनाओं यथा रेल/वायु/सडक दुर्घटना ऊँचाई से गिरने तथा ऊँचाई से किसी वस्तु के गिरने, मकान के ढहने के कारण, थ्रेशर मशीन, कुट्टि मशीन, आरा मशीन, ग्लान्डर आदि से बिजली के झटके, डूबने, जलने एवं रासायनिक द्रव्यों के छिडकाव से होने वाली दुर्घटनाओं में मृत्यु क्षति होने पर अधिकतम दस लाख रूपये प्रति परिवार प्रति वर्ष आधार पर सहायता राशि प्रदान की जा रही है। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि कतिपय प्रकरणों में संज्ञान में आया है कि इस योजना की जानकारी के अभाव में लाभार्थी/पीडित परिवार द्वारा योजना का लाभ लिए जाने के लिए दावा सीधे प्रस्तुत ना कर अन्य मध्यस्थ व्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत/तैयार किया जाता है जिनके द्वारा लाभार्थी को गुमराह कर उनसे दस्तावेज प्राप्त कर समय पर दावा प्रस्तुत नहीं किया जाता है। ऐसी स्थिति में दावेदार ना तो स्वयं समय पर दावा प्रपत्र प्रस्तुत कर पात एवं ना ही दावे से सम्बन्धित वांछित दस्तावेज समय पर उपलब्ध करा पाता है एवं वह पात्र लाभार्थी होने के उपरांत भी योजना के लाभ से वंचित रह जाता है। जबकि इस योजना में लाभ लेने के लिए किसी मध्यस्थ व्यक्ति की आवश्यकता नहीं है दावेदार स्वयं अथवा ई मित्र के माध्यम से दावा आसानी से प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी परिवार बिना किसी मध्यस्थ व्यक्ति के स्वयं के स्तर पर आसानी से मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना में दावा प्रस्तुत कर सकता है एवं किसी प्रकार की कठिनाई आने पर सहायता के लिए राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जिला कार्यालय सिरोही के डेडिकेटेड सहायता केन्द्र/जिला हेल्पलाइन नंबर 02972-222425, 9414051539, 9929952799 पर अथवा सेन्ट्रल हेल्पलाइन 18001806268 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है जहां उसे दावा प्रस्तुत करने एवं दावे की वर्तमान स्थिति से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की जा सकेगी।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment