best news portal development company in india

जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित

SHARE:

सिरोही। जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पैक्स/डेयरी/फिशरीज समिति की स्थापना की प्रगति पर समीक्षा की गई। जिसके अंतर्गत जिन सहकारी समितियों के पास स्वयं की जमीन आवंटित नहीं है, को संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी से संपर्क कर जमीन आवंटित करने की कार्यवाही की जायेगी। जिले की समितियों को कृषि उपज खरीद के लिए सब सेंटर बनाये जाने का निर्णय लिया गया। बैंठक में इफकों एवं कृभकों के पदाधिकारियों को जिलें के किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं यूरिया खाद उपलब्ध करवाने एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले केंपों में किसानों को प्रायोगिक उदाहरण दिये जाते हुए नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के लिये प्रेरित करने के लिये पाबंद किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, उप रजिस्ट्रार जयदेव देवल, प्रबन्ध निदेशक सीसीबी पूनाराम चोयल, विशेष लेखा परीक्षक ऋषभ मरडिया, सहायक निदेशक कृषि पन्नालाल चौधरी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment