सुमेरपुर(पाली)। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) राजस्थान की ओर से वरिष्ठ पत्रकार नारायण डाबी को सुमेरपुर उपखंड इकाई के अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ की अनुमति एवं जोधपुर संभाग प्रभारी राजीव गौड़ की सहमति से जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई। जारी मनोनयन पत्र में संगठन के प्रति डाबी की निष्ठा, सक्रियता एवं पत्रकारिता क्षेत्र में उनकी कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें आगामी एक सप्ताह में उपखंड कार्यकारिणी का गठन कर जिला कार्यालय को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नियुक्ति की घोषणा के बाद सुमेरपुर सहित आस-पास क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया और दूरभाष के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने नारायण डाबी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई। पत्रकार जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि नारायण डाबी लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निष्पक्ष और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि डाबी पत्रकार हितों की रक्षा, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन विस्तार को लेकर प्रभावी भूमिका इस मौके पर अरविंद जोशी गौरीशंकर वैष्णव हिम्मत रागी अरुण बैरवा वने सिंह सहित पत्रकार साथियों ने नारायण डाबी को माल साफा पहनाकर बधाई दी।
IFWJ सुमेरपुर उपखंड इकाई के अध्यक्ष बने नारायण डाबी
Jawai News live
FOLLOW US:
SHARE:
और देखें




