सुमेरपुर (पाली)। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल का एक दिवसीय राष्ट्रीय महा अधिवेशन दिनांक 23 जुलाई को ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली मे नव नियुक्त सेवादल राष्ट्रीय मुख्य सगठक बी. वी. श्रीनिवासन के नेतृत्व मे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सेवादल कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करेंगे।
पाली जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जोन प्रभारी मोहन हटेला के निर्देशानुसार पाली जिले से जिला पदाधिकारी गण, विधानसभा अध्यक्ष गण, समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष सहित 100 से अधिक सेवादल कार्यकर्त्ता कार्यक्रम मे भाग लेगे।सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने बताया 22 जुलाई को जिले के समस्त ब्लॉको से बसों एवं रेल मार्ग से रवाना होकर 23 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम मे शामिल होंगे।
कार्यक्रम मे अधिक से अधिक कार्यकर्त्ताओ की भागीदारी सुनिचित करने के लिए पाली जिला सेवादल महिला जिलाध्यक्ष फरीदा बानो पठान, सेवादल यंग बिर्गेड विंग जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा, सुमेरपुर भूपेश मेवाड़ा, एडवोकेट लक्षमण कुमार, बाली जसाराम परिहार, मूलाराम मीणा, मारवाड़ मोहन लाल बावल, गणपत लाल दर्जी, सोजत भेरुसिंह गुर्जर, पाली देहात, मांगीलाल पवार , नारायण लाल पूछल, रोहट सोहनलाल पालीवाल, नेमाराम सुथार, पाली शहर जगदीश प्रजापत, धनराज आर्य, को विधानसभा एवं ब्लॉक वार जिम्मेदारी सोपी गई है।


