सुमेरपुर(पाली)। सुमेरपुर तहसील टेंट किराया व्यवसाय समिति की आम बैठक आज़ रविवार को होटल जवाई रिट्रीट, नेशनल हाईवे-162, पोमावा पुलिया के पास आयोजित कि गई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन, नए पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों के चयन तथा कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई।

बैठक में आगामी दीपावली सीजन की तैयारियों, टेंट व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं एवं व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति अध्यक्ष रमेश कुमार परिहार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में छगन सुथार, कांतिलाल जैन, महेश पुरी, दिनेश वैष्णव, सुरेश विश्वकर्मा, गोपाल सिंह वक्ताराम, हंसाराम,आसाराम धन्नाराम, शंकर लाल, हितेश प्रजापत,वासुदेव चौहान, सुरेश मीणा, सुरेश महाराज त्रिवेदी, संजय जीनगर, हितेश कुमार, कैलाश माली, छोगाराम, कांतिलाल माली, प्रवीण पुरी, रमेश दहिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


