सुमेरपुर(पाली)। NSUI पाली द्वारा आज शहर में “छात्रों की गूंज” मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह मशाल जुलूस जालोर चौराहे से प्रारंभ होकर गांधी मूर्ति तक निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, जिला अध्यक्ष NSUI पाली ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक प्रकरण, बढ़ती बेरोजगारी तथा श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में गहरा आक्रोश व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के सामने गंभीर चुनौती बनी हुई है। साथ ही श्रीगंगानगर की मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा ने कहा कि NSUI हमेशा छात्रों, युवाओं और समाज के न्याय के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं के भविष्य और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो NSUI आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा छात्र हित, महिला सुरक्षा और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज बुलंद की। कांग्रेस कमेटी पाली जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह चाणोद, नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, जिला महासचिव महेश परिहार, जिला महासचिव जाफर सिलावट, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार, युवा समाज सेवी सुरेन्द्र परमार, ब्लॉक सचिव जसवंत भारद्वाज,पूर्व प्रदेश सचिव डूंगर दास वैष्णव, पूर्व पार्षद भरत बोराना,Nsui जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महेन्द्र भारद्वाज सुरेश मेघवाल, रामचन्द्र मेघवाल, जिला महासचिव सुरेश भार्गव, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह रामनगर, नरेन्द्र पूनिया, मदन माधव,लखन जांगिड़, राकेश कुमार, कमलेश जांगिड़, आदित्य रामावत, जसवंत सिंह, पिंकू सिंह, ओर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






