सुमेरपुर(पाली)। जिला कलक्टर पाली से प्राप्त निर्देशानुसार आज 29 मई को उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावा में “विशेष जनसुनवाई शिविर” का सफल आयोजन किया गया। उपखण्ड अधिकारी कालूराम कुम्हार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में ब्लॉक स्तरीय प्रशासन के समस्त अधिकारीगण एवं ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारीगण उपस्थित रहें। शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का हाथों-हाथ सुना गया तथा मौके पर ही निस्तारण किया गया।
सफलता की कहानी
ग्राम पंचायत पावा द्वारा लुम्बाराम पुत्र इन्दाराम जाति प्रजापत ग्राम पावा के पुश्तैनी मकान का पहले पट्टा बना हुआ नही था। पट्टा बनाने के लिए प्रार्थना पत्र ग्राम पंचायत में जमा करवाया गया था। जिसे आज विशेष जनसुनवाई पावा में ग्राम पंचायत द्वारा पट्टा दिया गया। इसके लिए लुम्बाराम के द्वारा सरकार एवं प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।

सफलता की कहानी
विधुत विभाग द्वारा डिस्कोम तखतगढ के सहायक अभियंता एवं विधुत विभाग तखतगढ के दल द्वारा प्रि केम्प गतिविधियों के तहत् सघन अभियान चलाते हुए ग्राम पावा में विधुत सप्लाई एवं वोल्टेज सम्बन्धी ढिले तार मरम्मत 4 जगहो पर, 11 क्षतिग्रस्त पोल को ठीक करवाया, 21 मीटर सुधार, 2 ट्रांसफार्मर क्षमता वर्दी एवं 10 ट्रांसफार्मर के पास झाडी कटिंग करवाई गई व समस्याओं का चिन्हीकरण कर कैंप दिवस से पूर्व शत प्रतिशत समाधान किया गया।

सफलता की कहानी
अधोहस्तारकर्ता द्वारा ग्राम पावा के निवासी रूपादेवी, चम्पादेवी, जशोदादेवी के खाते की भूमि के खसरा नम्बर 2987/1854 रकबा 1.74 हेक्टर किस्म जवाई नहरी द्वितीय का आपसी सहमती समझाईश कर बंटवारा किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग के 64 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, पंचायतीराज विभाग के 92 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, पीएचडी, विधुत विभाग एवं अन्य विभागों से जुडे कई लंबित प्रकरणों का भी मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को तत्काल राहत प्रदान की गई। जनसुनवाई में आमजन द्वारा 23 परिवाद प्रस्तुत किये गए जिनमें से 4 परिवादों का तत्काल ही मौके पर निस्तारण किया गया तथा निस्तारण से शेष रहे परिवाद में परिवादीयों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित ब्लॉक लेवल अधिकारीयों से प्रकरण के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई और इन प्रकरणों के संदर्भ में संबंधित विभागों को अतिशीघ्र निस्तारण कर पालना-प्रतिवेदन देने के लिए निर्देशित किया गया है।



