best news portal development company in india

विद्यार्थी हित में एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, बीएससी विद्यार्थियों की बैक समस्या के समाधान के लिए की मांग

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुमेरपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज राजकीय महाविद्यालय सुमेरपुर में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर बीएससी विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। विद्यार्थियों ने बताया कि बीएससी प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के अनेक विद्यार्थियों के विभिन्न विषयों में बैक आने के कारण उन्हें मानसिक एवं शैक्षणिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर मंत्री युवराज सिंह बिरोलिया ने कहा कि विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे वे आगामी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थी आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पहले से ही परेशान हैं, ऐसे में बैक आने के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की कि बैक विषयों की परीक्षा समय पर आयोजित करवाई जाए तथा विद्यार्थियों को विशेष शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो परिषद आगे भी छात्रहित में आंदोलन करेगी। इस दौरान कार्यकर्ता राकेश हीरा कर, रमेश कुमार, पारस कुमार, अरविंद कुमार, हसमुख कुमार, विकास माली एवं अजय चंदेल सहित कई कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विद्यार्थियों के हित में उचित कार्रवाई की मांग की। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment