सुमेरपुर(पाली)। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ प्रथम बार सुमेरपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। पोमावा पुलिया स्थित आरजे 22 होटल पर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में जाखड़ का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जाखड़ का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हनुमत सिंह, असलाराम दहिया, नासिर खान (पालड़ी जोड़), कुशाल सिंह देवड़ा, प्रकाश मीणा, मानसिंह (रामनगर), शैतान कुमार मेघवाल, सुमित्रा शर्मा, वर्षा कश्यप, सुनील मोदी, सनी कुमार और सुमित शर्मा सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पहली बार सुमेरपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
Jawai News live
FOLLOW US:
SHARE:
और देखें




