सुमेरपुर (पाली)। राजस्थान सरकार के दो वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर सुशासन पखवाड़ा के तहत् विधानसभा क्षेत्र में बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान विकास रथ यात्रा खैरवा , लाम्बिया, बानियावास एवं बोमादड़ा में राजस्थान सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां ओर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार गांव ओर ढाणी तक प्रत्येक परिवार को नल के माध्यम से जल पहुचाने के लिए प्रतिबद है इसके लिए सुमेरपुर विधानसभा के क्षेत्र में लगभग 50 से अधिक पानी की टंकिया की स्वीकृति करवाई गई तथा पशु पालकों के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पशु चिकित्सालय या उप केंद्र स्वीकृत करवाए।

भारत सरकार द्वारा सीनियर सिटीजन के 5 लाख का इलाज मुफ्त हो रहा है तथा राजस्थान सरकार द्वारा वरिष्ठ लोगों के लिए वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा चल रही है। इस यात्रा का अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं सुशासन पखवाड़ा के विधानसभा संयोजक पूनमसिंह परमार, सुशासन पखवाड़ा के विधानसभा सह संयोजक मेघाराम परमार, पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, भंवर चौधरी किसान केसरी , पूर्व जिला उप प्रमुख नवल किशो , डी. आर. चौधरी, खैरवा सरपंच प्रतिनिधि भरत सिंह , चैनसिंह राजपुरोहित रावलवास,भरत सिंह राजपुरोहित, मुकेश मोदी, शंकरसिंह राजपुरोहित सांडेराव, शंकरसिंह राजपुरोहित खैरवा, प्रतिनिधि अमराराम चौधरी,नेमसिंह रावलवास, लाम्बिया सरपंच मदनलाल मेघवाल, घीसाराम , सुमेरसिंह, चांदसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







