best news portal development company in india

साण्डेराव पुलिस ने देर रात्रि दबिश देकर बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दों बजरी से भरे हुए तथा एक खाली ट्रैक्टर मय ट्राली को जब्त कर कार्यवाही शुरू की 

SHARE:

साण्डेराव (पाली)। साण्डेराव थाना क्षेत्र में बजरी माफियाओं के खिलाफ लगातार अवैध बजरी खनन के बारे में मिल रही शिकायतों के बाद डिएसटी टीम के साथ साण्डेराव पुलिस ने देर रात्रि में संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर मय ट्राली जब्त कि तथा अन्य एक ट्रेक्टर पुलिस को देखते हुए तुरंत प्रभाव से ख़ाली कर दिया उसे भी थाने लाया गया जबकि एक अन्य ट्रेक्टर कों चालक मौके से भगा कर ले गया। पुलिस ने फिलहाल चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सुत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार पाली जिला डिएसटी टीम के प्रभारी उर्जा राम मय जाब्ता के साथ साण्डेराव पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह के साथ सारवा राम, आंसु राम, पाबुसिह, सुरेन्द्र सिंह मय पुलिस जाब्ता के देर रात्रि में अवैध बजरी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए राकेश कुमार पुत्र बाबुलाल जाती भील निवासी हिंगोला, विक्रम कुमार पुत्र तोला राम निवासी हिंगोला जाती भील दोनों के पास से बीना नंबरी महेन्द्रा कंपनी के अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर ट्राली जब्त की तथा रमेश कुमार पुत्र शंकर लाल मीणा निवासी साण्डेराव ने पुलिस के वाहन को देखते ही ट्रोली में भरी बजरी मौके पर खाली कर दी उसे भी पुलिस एक बार ट्रेक्टर ट्राली सहित पुलिस थाने में लाई हैं,जबकि कालुराम देवासी पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक बार सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment