best news portal development company in india

सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान के चुनाव हुए सम्पन्न 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान के चुनाव आज निर्वाचन चुनाव अधिकारी एडवोकेट जयंतीलाल माली एवं सह संयोजक मिठालाल रांका के नेतृत्व मे चारो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

संस्था के राजेश जोशी ने बताया कि सुमेरपुर के निजी होटल मे 2 अगस्त सुबह दस बजे संस्था के चुनाव एडवोकेट जयंतीलाल माली चुनाव अधिकारी के अनुसार सभी पदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के फार्म भरे गए जिसमे कुल चार पदों पर एक एक फार्म भरे गए जिसमे अध्यक्ष पद पर पोपट लाल जैन ,उपाध्यक्ष पद पर गिरीश शर्मा ,सचिव पद पर जोधराज देवड़ा एवं कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश सेन द्वारा फार्म जमा किये गए तत्पश्चात जाँच के बाद सही पाये गए फिर सर्व सम्मति से सभी चारो पदों के पदाधिकारियों को निर्विरोध घोषित किये गए एवं चुनाव निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता एवं विधान की शपथ दिलाई गई ।इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य रमेश राखेचा, रमेश राठौड,पुखराज चौधरी, भवर देवड़ा गोविन्द राठौड, सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल,जगदीश मेवाड़ा, प्रेमचंद बरुत,प्रकाश कुमावत,नरेश भाटी,लक्ष्मी नारायण मालवीय, नेनमल सोनी,गिरीश राठी,गजराज जैन, विजय वैष्णव,मदन परमार,कानमल जैन, मंगल सेन,चम्पालाल देवड़ा, झुमर मल गर्ग, लालचंद अग्रवाल, दिलिप जैन,प्रकाश शाह मेवाड़ा,विक्रम सिंह चौहान, फौजमल गेहलोत,सोहन सिंह मीणा, रामलाल मौसलपुरिया, भरत सुराणा, रमेश जैन, कांतिलाल बटिया,निलम बोथरा,दाडमचंद जैन मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें