best news portal development company in india

ABVP ने सुमेरपुर राजकीय महाविद्यालय में नवनियुक्त प्राचार्य का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)।‌ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय, सुमेरपुर में नवनियुक्त प्राचार्य का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला संयोजक युवराज सिंह ने महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न छात्र समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नियमित कक्षाओं के सुचारु संचालन, प्रयोगशालाओं की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, खेल सुविधाओं तथा अन्य छात्रहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।

नवनियुक्त प्राचार्य ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए छात्रहित के मुद्दों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ABVP के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें