best news portal development company in india

रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म, एक यूनिट रक्त जरूरतमंद काे जीवनदान दे सकता है- मेवाड़ा 

SHARE:

हरिशंकर मेवाड़ा के 61वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में लाेगाें ने 61 यूनिट ब्लड डाेनेट किया

सुमेरपुर(पाली)। कांग्रेस के पूर्व प्रधान व कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा का आज शनिवार को 61वां जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुमेरपुर स्थित वर्धन ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें विधानसभा के क्षेत्रभर से कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आमजन ने भाग लेकर 61 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का आयाेजन पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुराेहित व कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष शैतान कुमार द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ा का माला-साफा पहनाकर व केक काटकर शुभकामनाएं दीं, वहीं सुबह से सोशल मीडिया व दूरभाष पर बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। सुमेरपुर व तखतगढ़ सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। मेवाड़ा ने रक्तदाताओं की कुशलक्षेम पूछते हुए उनका आभार जताया। रक्तदाताओ काे संबाेधित करते हुए मेवाड़ा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

इससे शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है और समाज में मानवता की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में सेवा भाव के साथ जन्मदिन मनाने की परंपरा को सराहा गया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, खेलकूद प्रकाेष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश बारोलिया, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह जाखाेड़ा, भूराराम देवासी, मनोहर परमार, पुखराज घांची, फुटरमल सुथार, आनंद सिंह बडली, अमृतलाल पराखिया, अलकेश परिहार, डुंगरदास वैष्णव, लखन मीणा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment