साण्डेराव(पाली)। रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित हरि ओम आश्रम रामनगर में माघ मास की पुर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा,श्रद्धालुओं ने यहां पर महादेव की दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना कर परिवारजनों के लिए खुशहाली की मन्नतें मांगी। यहां पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा,पवित्र मास के अंतिम दिन यहां संत मनसुख हिरापुरी महाराज की पावन निश्रा में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भक्ति भावना के साथ संपन्न हुए। इस दौरान ज्योतिषाचार्य संत मनसुख हिरापुरी महाराज ने उपस्थित गुरु भक्तो को धर्म सभा में कहा कि गुरु की प्रेरणा से ही मानव जीवन सफल होता है और गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती है। गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती। गुरु को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। गुरु न केवल अपने बच्चों को ज्ञान देते हैं बल्कि जीवन में छाए अंधकार को भी दूर कर उन्हें प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु के ज्ञान और उनकी प्रेरणा से न केवल जीवन पूर्ण होता है बल्कि जीवन का सही उद्देश्य को समझने का अवसर मिलता है। माघ मास की पूर्णिमा पर शहरों व गांवों की इन हस्तियों से सुनिए उनके गुरु के बारे में.. गुरु ने बताया पढ़ने का तरीका गुरु के मार्गदर्शन के बिना सफलता नहीं मिलती। मेरे जीवन को बेहतर बनाने में कई गुरुओं ने अपना योगदान दिया। गुरु हमेशा कहा करते थे कि बिना परिश्रम के कुछ भी हासिल नहीं हो सकता हैं।







