सुमेरपुर (पाली)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुमेरपुर के नगर कार्यवाह राजवीर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम आज पिता शंकरजी सिंह राजपुरोहित को मिलने सोकड़ा गांव आए जहाँ पिता ओर परिवार के सभी सदस्यों को आत्मीय मुलाकात कर आगे कार्यक्रम में रवाना हुए। अधिवक्तता महिपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 3 माह पूर्व बड़े पिताजी का गलथनी जवाईबांध रोड रात्रि सुमेरपुर आते समय अचानक नील गाय आजाने से मोटरसाइकिल से अंसतुलित होकर गिर गए थे जिससे बड़े पिता शंकर सिंह के सिर में चोट आगई थी। जिनका उपचार अहमदाबाद के निजी अस्पताल में करवाया गया था उसके बाद ईलाज करवा घर आगये थे इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय प्रचारक को मिली तब से क्षेत्रीय प्रचारक का लगातर

शंकर सिंह से मिलने का कार्यक्रम बनाया हुआ था परन्तु लगातार संगठन व्यस्तता के कारण मिलने का कार्यक्रम नही बन पा रहा था आज क्षेत्रीय प्रचारक का कार्यक्रम बना और आते ही सबसे पहले वे बड़े पिताजी शंकर सिंह राजपुरोहित से मिलने घर पहुंचे जहाँ उन्होंने शंकर सिंह राजपुरोहित को गले लगा उनके कुशलशेप की जानकारी ली इसी के साथ पूरे परिवार के सभी छोटे बड़े सदस्यों से भी वार्तालाप की ओर जल्द ही शंकर सिंह को पूर्ण स्वस्थ हो वापस राष्ट्र कार्य मे लगने की बात कही एव परिवार से संघ के कटुम्ब प्रबोधन के विषय पर भी बात की इस अवसर पर विभाग प्रचारक विपुल कुमार , अशोक सिंह राजपुरोहित सोकड़ा , प्रताप सिंह राजपुरोहित सोकड़ा , दिनेश सिंह , कश्यप सिंह , राजवीर सिंह , अक्षयवीर सिंह खुशवीर सिंह , adv महिपाल सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे।







