साण्डेराव (पाली) उपखंड क्षेत्र के साण्डेराव फोरलेन हाइवे के बाईपास पर कल शनिवार देर रात्रि को एक कंटेनर में अचानक शोर्ट सर्किट हों जाने से देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई, चालक सुमेर गिरी नागोर ने अपनी सुझ बुझ का परिचय देते हुए कंटेनर कों हाइवे से कोसेलाव बाइपास पुलिए पर जलती कंटेनर कों नीचे लाकर खड़ा कर दिया। जिससे कोई बड़ा हादसा न हो जाए। हालांकि हादसे में कंटेनर का अगला भाग पुरी तरह जलने के बाद आग ने कंटेनर में भरें हुए कुरकुरे में आग पकड़ ली और लगभग लाखों रुपए से भरे कुरकुरे आग की भेंट चढ़ गए। साण्डेराव थाने के सीआई श्यामराज सिंह चारण ने बताया कि शनिवार रात को कूरकूरे से भरा एक कंटेनर बीकानेर से मुम्बई जा रहा था। इस दौरान शार्ट सर्किअ से कंटेनर के केबिन में आग लग गई।

चिंगारियां उठती दिखे ड्राइवर ने सुझबुझ का परिचय देते हुए कंटेनर को हाईव से सर्विस लाइन पर ले गया। सूचना पर एएसआई किशन सिंह मयजाप्ता को रात को ही मौके पर भेजा गया। रानी-फालना से दमकल मंगवाई गई। दमलकर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया। कंटेनर का केबिन पूरी तरह जल चुका था। आग कंटेनर के पिछले हिस्से तक भी पहुंच गई। जिससे कई कूरकूरे के बॉक्स भी जल गए।








