best news portal development company in india

साण्डेराव में सांसद खेलकूद महोत्सव का हुआ शुभारंभ

SHARE:

साण्डेराव (पाली)। सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के साण्डेराव कस्बे में स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओ के साथ ग्रामीण सांसद खेलकूद प्रतियोगिता महोत्सव का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम मे साण्डेराव ग्राम पंचायत के उपसरपंच प्रवीण सिंह राठौड, महावीर मेवाडा, भुराराम मालवीय, भेरूसिंह, प्रधानाचार्य कपूर चंद परिहार, मोतीसिंह राजपुरोहित सहित विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल के महत्व, अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्य के प्रति सजगता पर संदेश दिए। शारीरिक शिक्षक सुरेंद्रसिंह राठौड ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह चंपावत द्वारा किया गया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment