best news portal development company in india

ग्राम पंचायत ग़लथनी में ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविर हुआ आयोजित 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। ग्राम पंचायत ग़लथनी में ग्रामीण सेवा फोलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी रफीक मोहम्मद ने बताया कि शिविर में 6 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें पंचायती राज के 3, जोधपुर डिस्कॉम के 2 और राजस्व विभाग का 1 परिवाद प्राप्त हुआ। शिविर का उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार और तहसीलदार मोहनलाल ने निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी कुम्हार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक फॉलोअप शिविर आयोजित किए जा रहे है जिसमें 22 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भाग लेकर जन समस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने भवन रहित आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भूमि आवंटित करने के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिए।

शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा 6 आवासीय पट्टा, 3 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गई। राजस्व विभाग द्वारा 3 नामांतरण, 1 आपसी सहमति से विभाजन, 2 फॉर्मर रजिस्ट्री की गई। वन विभाग द्वारा 25 छायादार पौधे वितरित किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 221 व्यक्तियों का उपचार, 279 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। पशु पालन विभाग द्वारा 23 पशुओं की चिकित्सा, 100 पशुओं को कृमिनाशक औषधि पिलाई गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा 30 रोगियो को लाभांवित किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मीनल ठाकुर, भू अभिलेख निरीक्षक दिनेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी बालूराम, पटवारी जितेन्द्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग मुकेश सीरवी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कल्पेश कुमार, जल संसाधन विभाग अशोक पुनिया, छात्रावास अधीक्षक महबूब खान, कनिष्ठ सहायक गणपतलाल मीणा, सांख्यिकी विभाग से कलावती सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें