सुमेरपुर(पाली)। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को श्री उज्जैनी वीर मामाजी मंदिर, हिंगोला में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। शिविर की तैयारियो को लेकर सुमेरपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान पृथ्वीराज पुरोहित ने बताया की मेरी स्वर्गीय माता सरोज देवी एवं स्वर्गीय पिता रावत सिंह की पावन स्मृति में यह पांचवां निःशुल्क महा नेत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ना उनके परिवार का संकल्प है। इस शिविर के माध्यम से अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक अभाव अथवा हॉस्पिटल तक नहीं जा पाने के कारण अपनी आंखों का उपचार कराने से वंचित न रहे। हमारा परिवार क्षेत्र मे आमजन के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सत्तत प्रयत्नशील है बसंत गांव मे उन्नत हॉस्पिटल बनाकर सरकार को उपलब्ध करवाया गया है जहाँ पर अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं आम जन को मिल रही है मै आज़ पावा, कोसेलाव, तखतगढ़, बसंत, हिंगोला, गोगरा, राजपुरा सहित अन्य गांव के गणमान्य नागरिकों से अपील करता हु की आपके गांव क्षेत्र मे यदि किसी को आँखों की समस्या है तो 23 जुलाई को प्रात 10 बजे हिंगोला गांव मे नेत्र परिक्षण शिविर मे उपस्थित होकर नेत्र यज्ञ का लाभ उठाते हुए नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करने मे अपनी महती भूमिका का निर्वहन करे।

न्यास के मुख्य न्यासी घनश्याम पुरोहित ने बताया कि पी.एच. पुरोहित (रावतसिंह) चैरिटेबल ट्रस्ट, आदर्श होटल मुंबई द्वारा वर्ष 2026 की निःशुल्क नेत्र शिविर श्रृंखला के अंतर्गत यह 73वां शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का संचालन श्री भैरव चैरिटेबल ट्रस्ट, बिसलपुर एवं श्री भैरव आई हॉस्पिटल बिसलपुर के अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा। पुरोहित ने बताया कि शिविर में मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच, परामर्श, दवा वितरण तथा मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों की जांच की जाएगी। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को उसी दिन अस्पताल की बस द्वारा श्री भैरव आई हॉस्पिटल, बिसलपुर ले जाया जाएगा, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन, दवाइयां, लेंस, भोजन एवं आवास की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। ऑपरेशन के बाद अगले दिन मरीजों को सुरक्षित वापस शिविर स्थल तक पहुंचाया जाएगा तथा भर्ती होने वाले मरीज अपने साथ एक सहयोगी व्यक्ति साथ मे लेकर आये। शिविर में चश्मे का नंबर निकालने चश्मा वितरण सहित जांच उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बसंत गांव के प्रबुद्ध समाजसेवी दिलीप सिंह राजपुरोहित ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों को आंखों में धुंधलापन, मोतियाबिंद, कम दिखाई देना, पानी आना या अन्य नेत्र संबंधी परेशानी हो, वे इस निःशुल्क शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराएं और इस जनहितकारी सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं।
शिविर की अधिक जानकारी के लिए न्यासी घनश्याम पुरोहित से सम्पर्क करें 941400800


