best news portal development company in india

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान प्रारंभ, जोधपुर प्रांत में 1,83,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यता अभियान के शुभारंभ को लेकर जोधपुर प्रांत की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रांत सह मंत्री साहिल माली ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रहित, शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा, पर्यावरण, खेल एवं व्यक्तित्व विकास जैसे विभिन्न आयामों पर कार्य करता है। परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास कर उन्हें राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से सदस्यता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जोधपुर प्रांत में 1,83,000 विद्यार्थियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें जिला बाली की कुल सदस्यता 6000 की गई है। सदस्यता अभियान दो चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण 21 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक विद्यालयों में चलाया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण 3 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में सदस्यता अभियान संचालित होगा। सदस्यता अभियान के दौरान परिषद के कार्यकर्ता विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में संपर्क कर विद्यार्थियों को परिषद के विचार, सेवा कार्यों, छात्रहित में किए जा रहे आंदोलनों तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देंगे।

एबीवीपी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति, सेवा एवं नेतृत्व निर्माण के क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। प्रेस वार्ता के अंत में सभी विद्यार्थियों से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा एबीवीपी से जुड़कर राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें