best news portal development company in india

साण्डेराव थाने में सीएलजी बैठक हुई आयोजित: साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। उपखंड क्षेत्र के साण्डेराव पुलिस थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बाली) चेन सिंह महेचा, वृत्ताधिकारी (सुमेरपुर) जितेंद्र सिंह राठौड़ तथा थानाधिकारी (CI) श्याम राज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधिकारियों और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न अभियानों की जानकारी दी। अधिकारियों ने ‘ऑपरेशन जागृति’ के तहत् महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए गए और लोगों को ‘राजकॉप सिटीजन ऐप’ डाउनलोड कर उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चलाए जा रहे ट्रैफिक अभियान की जानकारी देते हुए सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस अवसर पर पुलिस टीम से हेड कांस्टेबल मांगीलाल, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल मुकेश कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सुमेर सिंह आकदडा, महिपाल सिंह बिरामी, वक्ताराम सिंदरु, रमेश सांडेराव, जितेंद्र सिंह खींदारा, भूरा राम सांडेराव और नारायण घांची उपस्थित रहे। बैठक के अंतिम चरण में अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की स्थानीय समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और देखें