best news portal development company in india

विधार्थियों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण,सही समय पर सीपीआर देकर बचाई जा सकती है किसी की जान 

SHARE:

साण्डेराव (पाली)। उपखंड क्षेत्र के साण्डेराव कस्बे में स्थित राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज बुधवार को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य कपूरचंद परिहार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर गोपाल शर्मा, हसमुख परमार, जितेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मार्गदर्शक महावीर मेवाड़ा एवं एएनएम सुशीला ने विद्यार्थियों को सीपीआर की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सीपीआर एक प्राथमिक उपचार तकनीक है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की सांस रुक जाए या दिल की धड़कन बंद हो जाए। सही समय पर सीपीआर देकर किसी की जान बचाई जा सकती है।

विशेषज्ञों ने बताया कि सीपीआर में छाती को दबाने की तकनीक और मुंह से मुंह देकर बचाव श्वास देना शामिल है, जिसे सामान्य व्यक्ति भी प्रशिक्षण लेकर सीख सकता है। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने भी विद्यार्थियों को सरल भाषा में सीपीआर की जानकारी देकर इसके महत्व को समझाया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

 

 

 

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment