सुमेरपुर(पाली) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह राजवीर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दि महोत्सव 2 अक्टूम्बर से 12 अक्टूम्बर तक पूरे देश मे अलग-अलग संचलन बस्ती अनुसार निकाले जाएंगे। जिसके के तहत आज सुमेरपुर शहर की नीलकंठ बस्ती द्वारा नगर में संचलन निकाला गया जिसमें नगर के स्वयं सेवकों ने भाग लिया। संचलन शाम 5 बजे से नगर के नम्बर 4 स्कूल से संचलन प्रस्थान होकर विद्युत विभाग कार्यालय के सामने की गली से गायत्री कॉलोनी होते हुए साई वाटिका, भैरव कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी से बलदेव सिंह कॉलोनी होते हुए सप्तऋषि हॉस्पिटल से जवाई बांध रोड आर्य समाज सर्कल से नगरपालिका सर्कल, गणेश टॉकीज रोड से नम्बर 4 स्कूल गेट न.2 से संघ स्थान सुमेरपुर में समापन हुआ। विभिन्न मार्गों से संचलन निकला तब आम जनता ने भव्य पुष्प वर्षा की पूरा संचलन 4 किलोमीटर मार्ग पर चला। कार्यवाह राजवीर सिंह ने कहा कि संचलन शुरू करने से पहले शाम 4 बजे संघ स्थान पर ही विजय दशमी कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता ओमप्रकाश शर्मा सादड़ी रहे। मुख्य वक्ता ओमप्रकाश शर्मा सादड़ी ने स्वंय सेवको को उद्बोधन में कहा कि संघ की स्थापना परम पूज्य सरसंघचालक डॉ हेडगेवार ने विजय दशमी के दिन 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना शाखा लगा कर की। जिसका मूल उद्देश्य हिन्दू समाज को एक करना था तथा समाज मे फैली कुरितो को रोकना था।

साथ ही समाज के हर व्यक्ति में देश हित राष्ट्र प्रथम की भावना का जागरण करना था संघ की स्थापना की बाद धीरे-धीरे कार्यविस्तार होते गए संघ में प्रचारक निकले जिन्होंने अपना घर परिवार नोकरी छोड़ देश सेवा के लिए संघ के विचारों को लेकर हर क्षेत्र में जाकर कार्य किया। और आज हम देखते है की विश्व का सबसे बड़ा अनुशासन संगठन संघ बन गया और संघ हमेशा पंच तत्व सिध्दांत लेकर चला है साथ ही संघ में किसी व्यक्ति को नही बल्कि भगवा ध्वज को गुरु माना गया है देश मे जब भी विपरीत परिस्थिति हुई हो या देश पर संकट आया हो चाहे वो 1971 का पाकिस्तान के साथ युद्ध हो या 2022 में आई महामारी कोरोना हो संघ का स्वयंसेवक हमेसा देश सेवा में बिना संकोश के लगा है। आज हम देखेंगे कि संघ एक विशाल बरगद के पेड़ के समान है। जिसके प्रमुख रूप से 32 अनुषांगिक संगठन है जो देश के हर वर्ग हर क्षेत्र में देश हित राष्ट्र प्रथम की भावना से काम कर रहे है। जिसमे खण्ड संघचालक मोहन रावल, अमृत सिसोदिया, प्रकाश देवड़ा, लालाराम मालवीय, श्रवण बोहरा, अरुण कुमार, जगदीश मालवीय, वीरेंद्र सिंह राजपुरोहित, अधिवक्तता महिपाल सिंह राजपुरोहित, जितेंद्र माली, निशांत, शंकर सिंह सोकड़ा, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत सहित स्वंय सेवक उपस्थित रहे।







