best news portal development company in india

श्याम मंदिर में मनाया फागोत्सव,फूलों की होली खेल झूम उठीं महिलाए

SHARE:

साण्डेराव(पाली)। स्थानीय नगर में स्थित श्याम मंदिर में परिसर में शुक्रवार को राधेश्याम महिला मण्डली की ओर से फागोत्सव का एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फागोत्सव के दौरान स्थानीय भजन मंडलियों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के पारंपरिक फाग और होली भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और एक-दूसरे पर फूल बरसाकर फूलों की होली खेली। पूरा मंदिर परिसर फूलों की खुशबू और भक्ति के रंग में रंग गया। महिला मण्डलियों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भजनों पर उपस्थित महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और भगवान के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कई श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

राधेश्याम महिला मण्डली की ओर से यहां पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। राधेश्याम महिला मण्डली की श्रीमती भावना खटीक ने बताया कि फागोत्सव का उद्देश्य लोगों में आपसी प्रेम,भाईचारा और धार्मिक भावना को मजबूत करना है। अखिल भारत हिन्दु युवा मोर्चा पाली जिलाध्यक्ष महावीर मेवाड़ा सांडेराव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं जीवित रहती हैं। फागोत्सव के इस आयोजन ने सभी श्रद्धालुओं को भक्ति और आनंद का अनूठा अनुभव कराया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य भावना खटीक, रेखा सैन, साऊ बहन,रिंकू, हंसा, सविता, दीपिका द्वारा अतिथियों की आवभगत करते हुए सहयोग प्रदान किया गया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment