पीपीई किट से लेकर स्वच्छता रैली तक—नगर पालिका ने सफाई कर्मियों को बनाया ‘सेफ्टी हीरो’, शहरवासियों से भी मांगा साथ
सुमेरपुर (पाली)। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज 21 फरवरी 2026 को नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मियों को स्वंय की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सफाई कर्मियों द्वारा जब साफ-सफाई करते समय की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया गया कि जैसे सफाई के दौरान पीपीई किट का प्रयोग करे (गलब्स, माक्स, पैरो में जूते, हेलमेट व ड्रेस) का उपयोग करना चाहिए जिसमें स्वंय की सुरक्षा होगी तभी अपनी जान बची रहेगी इसमें हम व हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा साथ ही शहर की साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों द्वारा स्वच्छता रेली निकालकर शहरवासियों को शहर में स्वच्छता बनाऐं रखने के लिए अपील कि गई और बताया कि बाहर गंदगी न फैलाने, कुडा कचरापात्र में डाले व स्वस्थ सुमेरपुर आदि नारो के साथ स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अन्तंर्गत पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मेरा शहर साफ हो जिसमें सभी का हाथ हो कि थीमं के जरिए आमजनों को जागरूकता के माध्यम से सुमेरपुर शहर को साफ सुन्दर बनाने की अपील की गई साथ ही घरों में सुखा कचरा व गीला कचरा पृथक-पृथक रखने के लिए बताया गया।

साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए आग्रह किया गया व इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा प्लास्टिक का रियूज, व रिसाइकल के बारे में लोगो को बताया। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ घरेलु स्तर पर जैविक खाद् भी उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपडे अथवा जूट के थैलो का प्रयोग करें। और प्लास्टिक से नालियां जाम होती है, पशुओं को नुकसान पहुचता है तथा पर्यावरण प्रदूषण बढता है, जिससे मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडता है। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नगर पालिका टीम ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाया। बच्चों को अपने घर, स्कूल, वार्ड व मोहल्लों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया तथा साथ ही नगरवासियों से अपील की गई की नगर पालिका के प्रयासों में सहभागी बनें कचरा इधर उधर न फेंकें अपने घरों व आसपास साफ-सफाई रखें और सुमेरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सहयोग करें।






