best news portal development company in india

स्वच्छ सर्वेक्षण के अन्तर्गत पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में हुआ सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। नगर पालिका सुमेरपुर अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज दिनांक 20 फरवरी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अन्तर्गत पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मेरा शहर साफ हो जिसमें सभी का हाथ हो कि थीमं के जरिए आमजन को जागरूकता के माध्यम से सुमेरपुर शहर को साफ सुन्दर बनाने की अपील की गई साथ ही घरों में सुखा कचरा व गीला कचरा पृथक-पृथक रखने के लिए बताया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए आग्रह किया गया व इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा प्लास्टिक का रियूज, व रिसाइकन के बारे में लोगो को बताया। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ घरेलु स्तर पर जैविक खाद भी उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगो से अपील की गई कि वे प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपडे अथवा जूट के थैलो का प्रयोग करें। और प्लास्टिक से नालियां जाम होती है, पशुओं को नुकसान पहुंचता है तथा पर्यावरण प्रदूषण बढता है, जिससे मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडता है। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नगर पालिका टीम ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाया। बच्चों को अपने घर, स्कूल, वार्ड व मोहल्लों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्होने नगरवासियों से अपील की शहरवासी नगर पालिका के प्रयासों में सहभागी बनें कचरा इधर उधर न फेंकें अपने घरों व आस-पास साफ-सफाई रखें और सुमेरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सहयोग करें।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment