best news portal development company in india

बेज़ुबान जानवरो के बचाव में जुटा बिसलपुर का युवा

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। बाली तहसील के बीसलपुर गांव में विराज मालवीय ने पिछले एक महीने मे 50 से ज्यादा कुत्ताे, गाय, ऊँट, बिल्ली, कबूतर आदि डोमेस्टिक जानवरो का रेस्क्यू कर उनका इलाज करवाया और उन्हें उनके मूल स्थान पर छोड़ा। विराज मालवीया का कहना है की कोई भी जानवर पीड़ा में नहीं जीना चाहिए और उन्हें सही इलाज भी मुहेया होना चाहिए तभी इंसान और जानवरो के बिच का संघर्ष कम हो सकता है।बीसलपुर के पशु-चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कुमार देवतवाल ने बताया की इन दिनों कुत्तो में पाइरो (पाइरोप्लाज्मोसिस) नामक एक बीमारी फ़ैल रही है, पाइरो (Pyro) एक गंभीर रक्त परजीवी जनित बीमारी है, जो मुख्यतः टिक (किलनी) के काटने से फैलती है, इसमें कुत्तों को तेज बुखार, कमजोरी, भूख न लगना और खून की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है, पिछले 7 दिनों में पाइरो बीमारी से ग्रसित 11 कुत्तों का सफल उपचार कर उन्हें स्वस्थ किया गया, जिसमे विराज मालवीय की मुख्य भूमिका रही। इस उपचार में डॉ. रवि कुमार देवतवाल एवं पशुधन निरीक्षक आनंद कंवर और विराज मालवीया के साथ स्थानीय ग्रामीणों मौनिक मालवीय, विजय गर्ग, परेश गर्ग, महेश राव, आकाश, पंकज, मोहित मालविया, राकेश जैन, गौरव, अभिजीत आदि पशु प्रेमियों ने पशु सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment