best news portal development company in india

रॉन्ग साइड प्रीमियर में मेवाड़ा हुए सम्मानित

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। चौपासनी रोड स्थित नवजीवन संस्थान के सभागार में रिच प्रोडक्शन बैनर तले निर्देशक सुनील पुरोहित की शॉर्ट मूवी “रॉन्ग साइड” का ग्रांड प्रीमियर गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र परिहार रहे, जबकि हास्य कवि डॉ. राम अकेला, डॉ. आनंद राज पुरोहित, सरदार चरणजीत सिंह छाबड़ा, डॉ. आलोक मोहता व पीआरओ आकांक्षा पालावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रीमियर के दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों व सहयोगियों का मंच पर सम्मान किया गया। इसी अवसर पर सुमेरपुर के समाजसेवी पंकज राज मेवाड़ा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंच से बताया गया कि मेवाड़ा ने देहदान की घोषणा कर समाज में प्रेरक संदेश दिया है तथा अब तक 37 बार रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है। मेवाड़ा लंबे समय से आदिवासी क्षेत्रों में सेवा कार्य, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, वन्यजीव संरक्षण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विभिन्न सामाजिक अभियानों में भी उनकी भागीदारी निरंतर रहती है। अतिथियों ने उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में यातायात पुलिस का सहयोग रहा। अंत में अतिथियों ने मेवाड़ा को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment