साण्डेराव(पाली)। उपखंड क्षेत्र के साण्डेराव कस्बे के मैन बाजार में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सिरोही केंद्र बीके मीना बहन,बीके कंचन बहन, बीके उमा बहन, ABHYM पाली जिलाध्यक्ष महावीर मेवाडा साण्डेराव,डाँ. सहदेव सिंह राणावत, गोपाल प्रजापत, कन्या बहन, संतोष, बदामीबाई, रेखा सेन,साऊ बहन ने शिव ध्वजारोहण और पूजा कर ज्ञान के प्रतीक के रूप में शिव ध्वज फहराया गया और ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा शिव बाबा की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।महाशिवरात्रि पर्व के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी बीके कंचन बहन ने महाशिवरात्रि पर्व को परमपिता परमात्मा शिव के कलियुग के अंत और सतयुग से पूर्व वर्तमान संगम युग पर किए गए दिव्य एवं अलौकिक कर्मों का यादगार बताया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और शिव का संदेश दिया।

राजयोग मेडिटेशन
शिवरात्रि पर विशेष राजयोग ध्यान शिविर आयोजित हुआ जहाँ ‘अज्ञान की निद्रा’ से जागने का संदेश दिया। सिरोही केंद्र की बीके मीना बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज का मुख्य संदेश देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का अर्थ केवल उपवास नहीं, बल्कि मन-बुद्धि को पवित्र बनाकर परमात्मा शिव के साथ जुड़ना और काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार (5 विकार) का त्याग करना है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।







