सुमेरपुर(पाली)। ब्यावर–पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-62 पर नेतरा के समिप आज शुक्रवार को सोयाबीन तेल से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके केबिन में भीषण आग लग गई। ट्रॉला गुजरात के अहमदाबाद से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान हादसे में चालक केबिन में फंस गया।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी भगाराम मीणा ने बताया कि सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉला पलट गया। टैंकर में भरा तेल सड़क पर फैल गया और केबिन में आग लग गई।

कांस्टेबल दशरथ सिंह और हेड कांस्टेबल जालाराम ने जान की परवाह किए बिना वाहन के केबिन में आग के बीच फंसे चालक को बाहर निकाला। ओर एंबुलेंस चालक रवि माली ने घायल को सुमेरपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सुमेरपुर, शिवगंज, रानी और तखतगढ़ से पहुंची दमकलों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।







