best news portal development company in india

दुजाना में एक शाम खेड़ादेवी के नाम भजन संध्या कल 

SHARE:

साण्डेराव(पाली)। उपखंड क्षेत्र के दुजाना-सिन्दरू सीमा पर स्थित खेडादेवी मंदिर पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी कल मंगलवार को भोपाजी भुराराम सिन्दरू‌,भोपाजी दुदाराम,रमेश, सकाराम ,व पुरबजी महाराज भोपाजी चैन सिंह राजपुरोहित के सानिध्य व ग्रामीणो के सहयोग से एक शाम खेडादेवी माता जी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संत कन्हैयालाल एण्ड पार्टी भजनो की प्रस्तुति देंगे। एवं दुसरे दिन बुधवार प्रातः मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी व प्रसादी का आयोजन होगा। जिसमें दुजाना – सिन्दरू सहित आस-पास‌ के गांवो से भक्तगण भाग लेंगे। भजन संध्या कार्यक्रम को लेकर आज सोमवार सुबह एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें व्यवस्थाओ को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष भंवरलाल,  सांकलाराम,कस्तुराराम सहित कमेटी सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment