best news portal development company in india

पीएम स्वनिधि योजना के तहत् पालिका में विशेष शिविर का हुआ आयोजन

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। पीएम स्वनिधि योजना के तहत् आज़ सोमवार को पालिका परिसर एनयूएलएम कक्ष में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पालिका अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर (पीएम स्वनिधि) योजना में पंथ विकेताओं एवं सडक पर सेवा देने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसमें पी.एम. स्वनिधि योजना में ऑनलाइन न्यू आवेदन पत्र, स्वीकृत एवं ऋण वितरण कॉल सेन्टर के माध्यम से लाभार्थियो से सम्पर्क कर इस योजना में लाभ दिलवाने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन पालिका एनयूएलएम कक्ष में शिविर आज दिनांक 02 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इस योजना के अन्तर्गत पथ विक्रेता सडक पर सेवा दे रहे है। असगठित क्षेत्र के श्रमिको को एल.ओ.आर के माध्यम से बैंक से तीन चरणों में ऋण प्रथम चरण 15,000, द्वितीय चरण 25,000, तृतीय चरण 50,000 रूपये का ऋण बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है, साथ ही लाभर्थियो को क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाईन आवेदन भी करवाये जा रहे है। साथ ही पी.एम. स्वनिधि योजनान्तर्गत स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत लाभार्थियो की सामाजिक एवं आर्थिक प्रोफाईलिंग कर उन्हें भारत सरकार की योजनाओं यथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, एक राष्ट्र एक राशनकार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण श्रमिक योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, तथा प्रधानमंत्री जन धन योजना, से लाभन्वित किया जा रहा है।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment