best news portal development company in india

कानपुर में कल होगी दिव्यांग खिलाड़ियों की दो दिवसीय राष्ट्रीय पैरा डार्ट्स प्रतियोगिता

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से फस्ट पेरा डार्ट्स नेशनल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन पहली बार कानपुर में 31 जनवरी से 1 फरवरी 2026 को मलिक गेस्ट हाउस, रामा देवी में किया जा रहा है। प्रतियाेगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोर्ड ऑफ डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन इंडिया के चेयरमेन, तारा संस्थान उदयपुर के पाली व सिरोही जिला अध्यक्ष तथा रेडक्रोस सोसायटी के चार्टर अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा (सुमेरपुर) शामिल होंगे। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 120 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का सशक्त अभियान है। जनरल सेक्रेटरी महेंद्र सिंह व प्रेसिडेंट अंकुर गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स मानकों के अनुरूप आयोजित होगी। इसमें व्हीलचेयर, लोअर लिम्ब व अपर लिम्ब सहित विभिन्न श्रेणियां होंगी। साथ ही निष्पक्ष रेफरी पैनल व तकनीकी टीम की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने बताया कि 31 जनवरी को शाम 4 से 7 बजे तक दिव्यांग फैशन शो व टैलेंट हंट कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो समाज को यह संदेश देगा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं, बल्कि प्रेरणा के स्रोत हैं। इसके अलावा सांसद रमेश अवस्थी, डॉ. उत्तम ओझा (काशी), लेखक प्रो. एस.एस. डोगरा (दिल्ली), एडवोकेट गीतांजलि शर्मा तथा कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व ब्रांड एम्बेसडर शिखा शुक्ला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। समारोह में भाग लेने के लिए चार्टर अध्यक्ष मेवाड़ा शुक्रवार को कानपुर के लिए हुए रवाना।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment