best news portal development company in india

विद्यालयों में शहीद दिवस मनाया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर किया याद किया

SHARE:

साण्डेराव(पाली))। स्थानीय नगर सहित आस-पास ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में आज 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। प्रधानाचार्य कपूरचंद परिहार ने बताया- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या के दिन के रूप में मनाई जाती है। 78 वर्ष की आयु में नई दिल्ली स्थित बिरला हाउस (अब गांधी स्मृति) के परिसर में शाम 5 बजकर 17 मिनट पर उनकी हत्या हुई थी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुतमगरी में प्रधानाचार्य घनश्याम लोहार ने बताया कि महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्हें सुभाष चंद्र बोस ने ‘बापू’ की उपाधि दी थी। पेशे से वकील और एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी के रूप में, उन्होंने सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ भी संघर्ष किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उपप्रधानाचार्य शैतानसिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने के लिए सुव्यवस्थित योजना के तहत संघर्ष किया और 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता दिलाई।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment