best news portal development company in india

महात्मा गांधी की पुण्यतिर्थि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रदांजलि,शहीद दिवस के रूप में श्रद्धापुर्वक मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

SHARE:

साण्डेराव (पाली)। मारवाड़-गोडवाड़ जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के युवा नेता जयदेव सिंह राणावत की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में श्रद्धापुर्वक मनाई गई। साण्डेराव-फालना सड़क मार्ग के पास गंगा वेरी चौराहे पर स्थित मेवाड़ा अतिथि भवन में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उस्थित कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों द्वारा उनकी तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता जयदेव सिंह राणावत,विक्रम मेवाड़ा की अध्यक्षता में एक सादे समारोह में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की तस्वीर के समक्ष दीपजला कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसी तरह साण्डेराव के सनराईज माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हरिश परिहार, व्यवस्थापक घेंवरचन्द्र चौहन व दिनेशसिंह सिसोदिया की उपस्थिती में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान परिहार ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यार्थियों द्धारा ’’सुन ने बापू ये पैगाम, मेरी चिट्ठी तेरे नाम………………गीत की प्रस्तुती पर सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद सभी ने बापू व शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment