सुमेरपुर (पाली)। कैबिनेट मंत्री ने किया 100 फीट ऊंचे ध्वज का लोकार्पण आज़ 25 जनवरी को नगर पालिका मंडल सुमेरपुर के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल के सम्मुख नवनिर्मित 100 फीट ऊंचे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का भव्य लोकार्पण एव ध्वजारोहण का समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य कार्यक्रम एवं लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत (पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग) ने विधिवत रूप ध्वजारोहण कर इस विशाल तिरंगे को नगर को समर्पित किया। समारोह की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी एवं प्रशासक कालुराम कुम्हार ने की।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस ऐतिहासिक पल के साक्षी के रूप में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुमेरपुर डीवाईएसपी जितेन्द्र सिंह राठौड़, करण सिंह नेतरा, अनूप सिंह, प्रताप सिंह बिंथिया, रमेश राखेचा, हड़मत सिंह, रविकांत रावल, पप्पू भाई पंडित, धीरज सांखला, फूलाराम सुथार, बीडीओ प्रमोद दवे, अमृत माली, प्रेमचंद बारूट एवं माणकलाल चौहान सहित कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

नगर पालिका प्रशासन एवं आम जन नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित एवं सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार के नेतृत्व में नगर पालिका स्टाफ ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस अवसर पर शहर के सैकड़ों नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई और राष्ट्रभक्ति के गीतों के बीच गगनचुंबी तिरंगे को सलामी दी। अतिथियों ने नगर पालिका के इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए इसे सुमेरपुर के गौरव में एक नया अध्याय बताया।







