best news portal development company in india

विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए मंत्री कुमावत

SHARE:

सुमेरपुर(पाली)। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने पाली प्रवास के दौरान आज शनिवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने बांकली गांव में बांकली मांता के परम उपासक भक्त ब्रह्मलीन घांची श्री मोटाराम जी गेना जी बोराणा के देवलोक गमन के उपलक्ष में आयोजित भंडारा एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने श्री खेडादेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कुमावत ने उपस्थितजनों को विगत दो वर्षों में राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मंत्री कुमावत ने मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर सभी का कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने कहा कि पूज्य महाराज की असीम कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा समाज में सद्भाव और सकारात्मकता का विस्तार हो, यही प्रार्थना है। इस मौके पर श्री श्री 1008 महंत तीर्थ गिरी जी महाराज, श्री मलेश्वर महादेव मठ, मंडवारिया (सिरोही), श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी संतोष गिरी महाराज भाद्राजून, श्री श्री 1008 महंत श्री लेहर भारती महाराज, रेवानाथा अखाड़ा, बड़ गांव मठ, सिरोही, श्री श्री 1008 श्री अभय भारती जी महाराज, फूलेश्वर महादेव मंदिर, कोट बालियान, श्री श्री 1008 महंत श्री दिंगबर उध्रर्वान महाराज आश्रम, जावाल आदि संतों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्री डूंगानाथ महाराज के मंदिर में समाधि स्थल के किए दर्शन 

इसके पश्चात देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पावा में पूज्य श्री श्री 1008 श्री डूंगानाथ महाराज के मंदिर में समाधि स्थल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में आयोजित मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस मौके पर सुमेरपुर नगरपालिका के पूर्व चैयरमैन अनोप सिंह, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, गौतम धाम, सिरोही के अध्यक्ष रतन आमलिया, मेला समिति के अध्यक्ष भगवंत सिंह जोधा आदि भी मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment