best news portal development company in india

16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कल जयपुर में होगा आयोजित 

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कल दिनांक 25 जनवरी को राजस्थान इंटरनेशनल जयपुर में आयोजित होगा। जिसके मुख्य अतिथि राज्यपाल, राजस्थान तथा विशिष्ट अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त एवं मुख्य सचिव राजस्थान सरकार रहेगें। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचन विभाग के निर्धारित मापदंडों के विभिन्न मानको के आधार पर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अन्तर्गत निष्ठापूर्वक और समर्पण से श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओं एव बीएलओ सुपरवाइजर को राज्य स्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर-121 के भाग संख्या 238 के बीएलओं सुमेरसिंह अध्यापक लेवल-2 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुडिया का मनोनयन राज्य स्तरीय पुरूस्कार के लिए किया गया है। सुमेरपुर सिंह को कल 25 जनवरी को राज्य स्तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में निर्वाचन क्षेत्र में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अन्तर्गत श्रेष्ठ कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment