best news portal development company in india

पालड़ी एम कि धन्य धरा पर 31 जनवरी को आयोजित होगी भजन संध्या एवं प्रसादी महोत्सव  

SHARE:

पालड़ी एम (सिरोही)। उपखंड क्षेत्र के पालड़ी एम की घन्य धरा पर आयोजित होने वाली भक्ति संध्या को लेकर ॐ श्री गजानंद सेवा समिति द्वारा जगह-जगह आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। पालड़ी एम बालिका विद्यालय के पास धोनारी वीर मामा जी बावसी मंदिर प्रांगण में 31 जनवरी महा सूद तेरस को होने वाली भक्ति संध्या एवं कबूतर चबूतरा पक्षीघर ओरु मुहूर्त को देखते हुए तैयारी जोरो पर है। देर शाम ॐ श्री गजानंद सेवा समिति अध्यक्ष मंगल कुमार मीणा ने श्री सोनाणा खेतलाजी ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश वनजी गोस्वामी,नारलाई अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा मीणा महासभा जोधपुर संभाग सरपंच शेखर मीणा का बहुमान करते हुए अध्यक्ष एवं सरपंच गौ सेवा से जुड़े तुलसीदास वैष्णव,प्रेम सिंह राजपुरोहित ,भैरा राम देवासी विरामी,मुकेश सुथार, सहित सनातन वैदिक गौशाला अध्यक्ष को आमंत्रण पत्रिका दी गई। इस अवसर पर राजू कुमावत, दिनेश कुमार मीणा, विनोद कुमार भाटी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment