best news portal development company in india

बसंत पंचमी के शुभ अवसर मां सरस्वती का पूजन कर बसंत पंचमी एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। विनायक एज्यूकेशनल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित शहर के कोलीवाडा रोड स्थित विनायक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बसंत पंचमी व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के फाउंडर महेश कुमार शर्मा ने माँ सरस्वती के विधिवत् रूप से पूजन के साथ किया। जिसमे विद्यार्थियों कि कला की झाँकी व नृत्य द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ देखकर ग्रुप के फाउंडर महेश कुमार शर्मा के साथ निदेशक हेमन्त कुमार शर्मा व सभी अभिभावकों एवं दर्शकगणों ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया व विद्यालय टीम की प्रशंसा की एवं आगामी विदाई समारोह कार्यकम व पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में पुरस्कार से पुस्स्कृत करने की सूचना दी।

कार्यकम में ग्रुप के फाउंडर महेश कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर विद्यालय टीम की प्रशंसा करते हुए हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के सभी छात्रों एवं छात्राओं को मेहनत व लगन से आगे बढने एवं अच्छे परिणाम लाने की शुभकामनाओं के साथ बोर्ड परीक्षा के कक्षा 10 व 12 (साइंस, कॉमर्स व आर्टस) के विद्यार्थियों को उनके विषयों के प्रति आगे आने वाले कम्पीटिशन का मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर ग्रुप निदेशक हेमन्त कुमार शर्मा व विद्यालय व्याख्याता- विकम परिहार, केसाराम, साहिल मोहम्मद, हिमांशु बैरवा आदि अध्यापक मौजूद रहे एवं वीणा शर्मा, हितेन्द्र जोधा, शिवांगी, मीनाक्षी, दुर्गा, चिकू, चेतना आदि अध्यापिकाओं के सहित समस्त विद्यार्थीगण भी मौजूद रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment