best news portal development company in india

प्लास्टिक मुक्त अभियान का हुआ आगाज

SHARE:

सुमेरपुर (पाली)। क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ग्राम पंचायत पोमावा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभांरम पामोकार फांउडेशन के अशोक मेहता का विद्यालय स्टाफ द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। वेस्ट से बेस्ट अभियान से जुडे कानाराम मेवाड़ा (बिसलपुर) ने विद्यार्थियो और उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि घरो से निकलने वाले प्लास्टिक को खुले में फेकने के बजाय निर्धारित प्लास्टिक संग्रहण केन्द्र तक पहुंचाना चाहिए। वही उपस्थित अशोक मेहता ने बच्चो को जागरूक किया कि खुले में कचरा डालने की आदत प्रकृति को समाप्त करना होगा। मगराज पुत्र भबूतमल पालरेचा की प्रेरणा से इस अभियान का आगाज किया गया। कार्यक्रम में उपसरपंच रमेश सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी भंवरलाल कुमावत, एडवोकेट हेमाराम देवासी, शिक्षक गुरुदत्त कौशिक, वागारामजी, महेन्द्र सिंह, खीमाराम मेघवाल व विद्यालय के अन्य स्टाफगण उपस्थित रहे।

Jawai News live
Author: Jawai News live

Leave a Comment